आसांव के शिवरी गांव में खाना बनाने के दौरान झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के असांव थाना के शिवरी गांव में सोमवार को खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव से लगी आग में एक महिला गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गई थी, जिसकी मौत इलाज के क्रम में गोरखपुर में हो गई। मृतका असांव थाना क्षेत्र के शिवरी निवासी वीरबहादुर गुप्ता की पत्नी किरण देवी है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जाता है कि सोमवार की संध्या किरण देवी अपने घर में भोजन बना रही थी। इसी दौरान गैस लिक होने के कारण कमरे में आग लग गई। आग की चपेट में आने से वह पूरी तरह झुलस गई।

उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंच आग बूझाए तथा उसे इलाज के लिए आंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया तथा सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर में इलाज के दौरान देर रात्रि उसकी मौत हो गई। स्वजन उसके शव को गांव लाए। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंच शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। महिला की मौत के बाद अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतका के पति दूसरे शहर में रहकर काम करता है और उसे कोई संतान नहीं है। घटना के समय उसकी ननद सामान खरीदने असांव बाजार गई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026