Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मुखिया हत्या कांड में मिली सफलता:-  पूर्व मुखिया सुनील राय एवं सत्येंद्र यादव चढ़े पुलिस के हत्थे

  • मुखिया हत्याकांड में पूर्व मुखिया समेत तीन के विरुद्ध है दर्ज कराई गई थी प्राथमिकी
  • मुखिया का एकलौता पुत्र सुमित ने सोमवार को दोपहर बाद दर्ज कराई थी प्राथमिकी
  • फरार बलऊं निवासी प्रदीप यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज
  • तेज तर्रार एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी का दिया था आश्वासन

परवेज़ अख्तर/सिवान:
सिवान- पैगंबरपुर मुख्य पथ पर करसौत पुल के पास 27 सितंबर को दिनदहाड़े महाराजगंज के बलऊं पंचायत के मुखिया व लेरूआ निवासी सुनील सिंह की हत्या हुई थी। मामले में मृतक के एकलौता पुत्र सुमित कुमार सिंह ने दारौंदा थाने में आवेदन देकर तीन लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें महाराजगंज के तक्कीपुर पंचायत के भगौछा निवासी पूर्व मुखिया सुनील राय, दारौंदा थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी सत्येंद्र यादव तथा बलऊं निवासी प्रदीप यादव का नाम शामिल है। इस संबंध में महाराजगंज के तेज तर्रार एसडीओपी पोलस्त कुमार ने बताया कि तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कांड सं. 265/20 दर्ज की गई है,जिसमें दो आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एसआटी टीम संदेहात्मक ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

बेटे सुमित कुमार सिंह ने दारौंदा थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

महाराजगंज के तेज तर्रार एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किये गए लोगों में पूर्व मुखिया सुनील राय एवं सत्येंद्र यादव शामिल है।पुलिस दोनों लोगों से बारीकी पूर्वक पूछताछ कर रही है।बतादें की मृतक के एकलौता पुत्र सुमित कुमार सिंह ने कहा है कि मेरे पिता के साथ इन तीनों लोगों के साथ पुराना विवाद था। इस कारण इन तीनों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है।ज्ञात हो कि 27 सितंबर की दोपहर में थाना क्षेत्र के करसौत पुल पर अपराधियों ने महाराजगंज प्रखंड के बलऊं पंचायत के मुखिया सह लेरुआ निवासी सुनील कुमार सिंह को सिवान से बुलेट सवार होकर घर जाने के दौरान गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इसके बाद घटना से आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए करीब पांच घंटे तक सिवान-पैैगंबरपुर पथ को जाम किया था। बाद में एसडीपीओ पोलस्त कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देने के बाद सड़क जाम समाप्त किया गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026