Categories: छपरा

राष्ट्रपति अवार्ड टेस्टिंग कैम्प के लिए स्काउट गाइड सारण जिले से 18 स्काउट और 5 गाइड की टीम रवाना

छपरा:- राष्ट्रपति अवार्ड टेस्टिंग कैम्प के लिए भारत स्काउट और गाइड सारण की टीम से 18 स्काउट और 5 गाइड की टीम को औरंगाबाद के लिए रवाना किया गया. यह टीम औरंगाबाद के स्काउट प्रशिक्षण केन्द्र बभन्डी में 3 जनवरी से 7 जनवरी 2022 तक चलनेवाले पांच दिवसीय कैंप में टेस्ट देगी. स्काउट गाइड की टीम को जिला मुख्य आयुक्त हरेन्द्र प्रसाद सिंह,सहायक जिला सचिव उमाशंकर गिरि, कोषाध्यक्ष अब्दुल गणी खा और स्काउट मास्टर अमन राज ने हरी झंडी दिखाकर दिल्ली प्ले स्कूल से रवाना किया. इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त श्री हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इस वर्ष से स्काउट गाइड का राष्ट्रपति अवार्ड टेस्टिंग दो तरीक़े से होगा.

एक ऑफलाइन और दूसरा ऑनलाइन. जो ऑफलाइन टेस्टिंग में पास होगा उसका ऑनलाइन टेस्ट होगा और उसके बाद ही अंतिम रूप से राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए उसे चयनित किया जाएगा. इस टेस्ट में स्काउट गाइड का स्काउटिंग गाइडिंग से जुड़ी सभी प्रकार की जांच की जाएगी. जिसके लिए जिले के अलग अलग यूनिट से 18 स्काउट और 5 गाइड को औरंगाबाद के बभंडी स्थित स्काउट गाइड प्रशिक्षण केंद्र भेजा गया है. इस अवसर पर मास्टर गाइड अमन राज ने सभी स्काउट गाइड को शुभकामनाएं दी है. टीम को रवाना करने के अवसर पर स्काउट गाइड के साथ शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026