Categories: छपरा

सारण में SDO ने बालू कारोबारियों के खिलाफ चलाया अभियान, 1.80 लाख घन फिट बालू जब्त

छपरा: जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व मे धावा दल के द्वारा की गयी छापेमारी मे एक लाख अस्सी हजार घन फीट बालु जब्त किया गया है। साथ ही मौके से दो क्रेन , एक बालु लदी नाव जब्त किया गया एवं दो नाविक मजदूर को भी गिरफ्तार किया गया है । धावा दल दोपहर मे थाना क्षेत्र के तिवारी घाट , मशान घाट , डोरीगंज घाट एवं रहरिया घाट मे छापेमारी की एवं घाट किनारे किए गए अवैध बालु स्टॉक जिसकी मात्रा एक लाख अस्सी हजार घन फीट बालु बतायी जा रही है को जब्त कर लिया गया। साथ ही मौके से प्रसासन ने दो क्रेन , एक बालु लदी नाव एवं दो नाविक मजदूर को गिरफ्तार कर लिया ।

छापेमारी के बाद जिला खान निरीक्षक पदाधिकारी अजीत कुमार ने स्थानीय थाने मे प्राथमिकी दर्ज करायी है। छापेमारी होते देख बालु माफियाओं मे हड़कंप मच गया। इस मौके पर एसडीपीओ मुनेश्वर सिंह, जिला खनन पदाधिकारी संतोष कुमार, ख़ान निरीक्षण पदाधिकारी अजित कुमार, शत्रुघ्न प्रसाद, सदर अंचल अधिकारी सत्येन्द्र सिंह एवं जिला पुलिस बल एवं नगर थाना मुफ्फसिल थाना , डोरीगंज थाने की पुलिस मौजुद रही ।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026