Categories: छपरा

सारण में युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

छपरा: जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के छपरा सत्तरघाट मुख्य सड़क के किनारे स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय डटरा पुरसौली के प्रांगण में शनिवार की सुबह फंदे से लटकी एक युवक की लाश मिली। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह जब शिक्षक स्कूल में पहुंचे तो उनकी नजर स्कूल कैंपस स्थित बरगद के पेड़ में फंदे में लटकी एक युवक की लाश पर पड़ी।

जिसकी सूचना शिक्षकों ने स्थानीय पुलिस तथा ग्रामीणों को दी। जिसके बाद पुलिस स्कूल में पहुंची तथा ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर लाश की शिनाख्त की। वहीं लाश को लेकर थाना पर ले गई। मृतक की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के चांद कुदरियां गांव के सुदामा राम के लगभग 35 वर्षीय पुत्र श्याम बहादुर राम के रूप में हुई है। जिसका ससुराल इसुआपुर थाना क्षेत्र के दरवां गांव के स्वर्गीय छोटू राम के यहां है। जो मृतक के ससुर थे।बताया जा रहा है कि वह प्रदेश से बाहर अपनी पत्नी के साथ रह कर कोई प्राइवेट काम करता था। जहां से हाल ही में पत्नी के साथ ससुराल आया था। आशंका जताई जा रही है कि मृतक कि कहीं अन्यत्र हत्या कर साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से लाश को स्कूल में लाकर फंदे से लटका दिया गया है।मृतक के पास में पड़े एक बैग से पुलिस को एक पतली नोटबुक मिली है।

जिसमें खर्चे का हिसाब किताब लिखा हुआ है। वहीं सोशल मीडिया पर मृतक का लिखा एक सुसाइड नोट भी वायरल हो रहा है। जिसमें मृतक श्याम बहादुर ने अपनी पत्नी सरोज देवी तथा बड़ी साली को आरोपित करते हुए लिखा है कि दोनों बहनों ने इस मामले में गेम खेला है। मेरी हत्या के जिम्मेदार आरस राम, पारस राम, भिमल राम, अर्जुन राम व अन्य हैं। हालांकि पुलिस वायरल हुए सुसाइड नोट के सत्यता की जांच पुलिस कर रही है।

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024