Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

विधानसभा चुनाव को ले एसडीओ ने पदाधिकारियों को पढ़ाया चुनावी पाठ

परवेज़ अख्तर/सिवान:
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को एसडीओ रामबाबू कुमार ने बीडीओ, सीओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट, थानाध्यक्ष, सहायक व्यय प्रेक्षक, एफएसटी एवं एससटी को चुनावी पाठ पढ़ाया। एसडीओ ने कर्मियों को इवीएम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने चुनावी पाठशाला में बताया कि यदि ईवीएम में तकनीकी खराबी आ जाती है और मतदान बाधित होने लगता है तो उस समय कर्मियों को क्या करना चाहिए? उन्होंने चुनाव में बूथों पर बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया।

पुलिस कर्मियों को सघन जांच तथा अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष व सुचारू मतदान कराना सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट की अहम जिम्मेदारी है। मतदान के दौरान कहीं किसी गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं है। बैठक को बीडीओ नंद किशोर साह, सीओ रवींद्र राम, भगवानपुर सीओ योगेश दास आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026