परवेज़ अख्तर/सिवान:
दारौंदा विधानसभा क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदान कराने को ले प्रशासन विभिन्न कार्यक्रम चला रही है। इस दौरान सोमवार को पकवलिया एंवं रमसापुर पंचायत में शत प्रतिशत मतदान कराने को ले ग्रामीणों को ईवीएम एवं वीवीपैट के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा उन्हें एक-एक मतदान के महत्व से अवगत कराया जा रहा है। इस संबंध में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दारौंदा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शत-प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत की गई है।
उन्होंने कहा कि वैसे मतदान केंद्र पर जहां 2015 एवं 2019 के विधानसभा चुनाव में कम मतदान प्रतिशत रहा इन मतदान केंद्रों पर विशेष मतदाताओं को घर- घर जाकर मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस कार्य में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका मतदाता जागरुकता अभियान के तहत मतदाताओं को जागरूक कर रही हैं। इस मौके पर दीपशिखा कुमारी, राजीव कुमार, अशोक सिंह, विनय शर्मा, उमेश पंडित, प्रशिक्षक एवं मतदाता उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…