Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जामो में बाढ़ के पानी में डूबे वृद्ध की तलाश जारी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जामो थाना क्षेत्र के डुमरा पेट्रोल पर मुख्य मार्ग पर साइकिल से घर जाने के दौरान बाढ़ के पानी की तेज धार में एक वृद्ध बह गए। इसकी सूचना मिलते ही जामो थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद तथा सीओ अजय कुमार ठाकुर मौके पर पहुंच एनडीआरएफ टीम की मदद से उसकी खोजबीन में जुट गए। बताया जाता है कि डुमरा चंदेल टोला निवासी धर्मनाथ सिंह मंगलवार की सुबह साइकिल पर सवार होकर हरदिया बाजार सामान खरीदने जा रहे थे तभी डुमरा पेट्रोल पंप मार्ग पर बाढ़ के पानी की तेज धार में डूब गए।

ग्रामीणों की सूचना पर सीओ पहुंचकर घटना का जायजा लिया और इसकी सूचना डीएम को दी। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम पहुंच वृद्ध की बरामदगी के लिए जुट गई । इस घटना के बाद धर्मनाथ सिंह के पुत्र सुनील सिंह, मनोज सिंह, मंटू सिंह, पंकज सिंह और अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ ने स्वजनों को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। समाचार प्रेषण तक वृद्ध की तलाश जारी थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026