पटना: बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलने लगा है. डॉक्टरों से लेकर नेता तक कोरोना की चपेट में आ गये हैं. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सचिव अनुपम कुमार व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा भी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. उधर पुलिस विभाग के अंदर भी फिर एक बार कोरोना पांव पसारने लगा है। दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार के कोरोना संक्रमित होने की सूचना आ रही है।
मुख्यमंत्री आवास परिसर में कोरोना से कइ लोगों के संक्रमित होने की खबर कुछ ही दिनों पहले बाहर आयी तो हड़कंप मच गया था. इस बीच अब सूचना सामने आयी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सचिव अनुपम कुमार भी कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना है। उधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई है. मदन मोहन झा ने ट्वीट कर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी है.
दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। डीएम राजीव रौशन, डीडीसी तनय सुल्तानिया समेत कई अन्य अधिकारियों का कोविड टेस्ट किया गया है. रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. वहीं दरभंगा व्यवहार न्यायालय के 4 अधिकारी समेत कई कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना आ रही है. इधर शुक्रवार को यह जानकारी सामने आई है कि जदयू कार्यालय में 5 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…