पटना में बदमाशों ने शुक्रवार की सुबह ही आरजेडी नेता को गोली मार दी। बेउर थाना के हरनीटक में लालू राबड़ी सेवा संस्थान के मालिक को उनके मैरेज हाल के ही पास अपराधियों ने गोली मार दिया। बताया जाता है कि मुन्ना जी अपने स्विफ्ट डिज़ायर कार से जा रहे थे तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी आये और गोली मार दिया।
घटना शुक्रवार के सुबह की बताई जा रही है। अपराधियों ने लारा सेवा संस्थान के मालिक मुन्ना उर्फ नंदकिशोर को दो गोली मारी है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो अपराधियों ने वारदात को जब अंजाम दिया जब मैरेज हॉल संचालक और लारा सेवा सन्स्थान के संचालक नन्द किशोर उर्फ मुन्ना अपने स्विफ्ट डिज़ायर कार से जा रहे थे। अपराधियों उनको दो गोली मारी और फरार हो गये। गोली लगने के बाद लोग जमा हो गये और तत्काल इलाज के लिये पारस अस्पताल लेकर भागे। घटना के कारणों के बारे में अभी तक कुछ स्पष्ट पता नहीं चल पाया है ।
खबर मिलने पर बेउर थाना पुलिस मौके पर पहुँची। वही घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है किअपराधियों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं दिन दहाड़े हुए इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…