परवेज अख्तर/सिवान:- नगर परिषद के सभागार में सोमवार को विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट व बीएलओ के साथ बैठक आयोजित की गई. जिसके बारे में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कपिलदेव कुमार ने इसको लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इसमें नगर परिषद क्षेत्र में आने वाले मतदान केंद्रों को 14 सेक्टरों में बांटा गया हैं. इस दौरान 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी मौजूद थे.
कार्यपालक पदाधिकारी कपिलदेव कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर नप क्षेत्र के सभी मतदान स्थल पर पर्याप्त सुविधाएं होनी चाहिए. सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने अपने क्षेत्र में सभी मतदान स्थल पर बिजली, पानी, पंखे, मतदान की सुरक्षा को लेकर चारदीवारी व दिव्यांगों के वोट गिरने की व्यवस्था को सुनिश्चित करें तथा सभी बूथों पर सफाई व्यवस्था अवस्था के बारे में अवगत कराएंगे. वही सभी बीएलओ अपने-अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट के संपर्क में रहेंगे. चुनाव को लेकर वरिया पदाधिकारियों द्वारा दिया गये निर्देशों पर वह अपना कार्य करेंगे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…