परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के नगर थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला स्थित तिवारी मोहल्ले में एक बंद व सुनसान मकान देख चोरो ने निशाना बना लिया और घर के सारे समान व जेवर ले उड़े. घटना के संबंध में मकान मालिक संजय तिवारी ने बताया कि मैं अपने ससुराल छपरा एक समारोह में शामिल होने सपरिवार गये थे और मेरे मकान में मेरे पिता बाल कुंवर तिवारी देखरेख करते थे. वह भी रविवार की देर रात्रि मकान का ताला बंद कर बगल स्थित नए मकान में चले गये. दूसरे दिन यानी सोमवार की सुबह बाल कुंवर तिवारी घर वापस लौटे तो देखा कि मकान का मुख्य गेट का ताला खुला है. जिसे देख कर वे हैरान रह गये.
मकान में अंदर प्रवेश कर देखा तो सभी कमरे का ताला भी टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है. वहीं अंदर के बेड रूम में प्रवेश कर देखा तो अलमीरा व ट्रांग तोड़ उसमें रखा सारा सामान निकाल लिया गया हैं. इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. मकान मालिक ने बताया कि मकान से 50 हजार नगदी, 210 ग्राम सोना का जेवर जिसकी कीमत आठ लाख के करीब व चांदी का जेवर सहित अन्य सामान की भी चोरी चोरों ने कर लिया. चोरी गये सभी सामानों की किमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी जा रही है. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं मकान मालिक संजय तिवारी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…