Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

भगवानपुर में मतदाताओं को जागरूक करने में जुटे सेक्टर पदाधिकारी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के भगवानपुर हाट प्रखंडों में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए सेक्टर पदाधिकारी गांवों में घूम-घूमकर मतदाताओं को मतदान के महत्व तथा मतदान के लिए जागरूक कर रहे हैं। इसमें अधिक युवा सेक्टर पदाधिकारी हैं। प्रखंड में 20 सेक्टर पदाधिकारी 233 बूथों पर अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए प्रयासरत दिख रहे हैं। वैसे तो अभी इन्हीं सेक्टर पदाधिकारियों के कंधे पर मतदान केंद्रों को सुविधायुक्त बनाने, मतदान केंद्र पर बिजली, रास्ता, मतदाताओं के सुविधा के लिए पेयजल, धूप से बचने के लिए छाया की व्यवस्था करना आदि सौंपा गया है।

इसके अलावा कमजोर वोटरों की पहचान करना, भेद्य बूथों की पहचान कर प्रशासन को सूचित करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी है। इस बार दिव्यांग वोटरों तथा बुजुर्ग वोटरों का मतदान कराने की भी जिम्मेवारी इन्हीं पर निर्भर है। सेक्टर पदाधिकारी आलोक कुमार त्रिपाठी एवं चंदन तिवारी ने बताया कि इस महापर्व में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि 20 पंचायत वाले इस प्रखंड में वोटरों की संख्या लगभग 1 लाख 56 हजार 549 है। इन्हें मतदान के लिए प्रतिदिन जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026