परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहांस उत्तर टोला निवासी खुबा यादव ने रविवार को थाने में आवेदन देते हुए अपने पड़ोसियों पर भूमि विवाद को लेकर मारपीट कर सिर फोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि रविवार सरपंच हीरालाल राम व अन्य पंचों के उपस्थिति में भूमि विवाद को ले पंचायती हो रही थी। इसी बीच भोला यादव, संजय यादव, बल्ली यादव, सुग्रीव यादव, शोभा देवी, गीता देवी, बिदा देवी, लालती देवी व रीमा कुमारी एकजुट होकर लाठी, डंडा, तलवार व फरसा से हमला कर सिर फोड़ दिया तथा मेरे पुत्रों कुंदन कुमार एवं बलिस्टर कुमार को बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी भी दी। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों का इलाज पीएचसी में कराया गया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले के जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…