फेसबुक पर खूबसूरत लड़की का फ्रेंड रिक्वेस्ट देखकर शख्स ने की दोस्ती, फिर हुआ कुछ ऐसा कि अब पीट रहा सिर

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में 40 साल के शख्स के हनी ट्रैप में फंसने का मामला सामने आया है. मामला जिले के भोरे थाना क्षेत्र के बड़हरा धर्मपुर गांव का है, जहां के रहने वाले संतोष ने बीते दिनों फेसबुक पर खूबसूरत लड़की का फ्रेंड रिक्वेस्ट देखकर उसे एक्सेप्ट कर लिया था. फिर कुछ ही देर में लड़की को अपना नंबर और दिल दोनों दे बैठा. लेकिन हसीना ने मोबाइल नंबर लेने के बाद उसे डर्टी वीडियो कॉल कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

 ब्लैकमेल कर ले लिए 15 हजार रुपये

ब्लैकमेलिंग के शिकार शख्स ने भोरे थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. पूरे मामले में पीड़ित की शिकायत दर्ज कर पुलिस साइबर सेल की मदद जांच कर कार्रवाई में जुट गई. बताया जाता है कि बड़हरा गांव निवासी संतोष को फेसबुक पर एक लड़की ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, क्योंकि लड़की काफी प्रेजेंटेबल और खूबसूरत थी, संतोष ने भी फौरन इस रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली. दोनों के बीच पहले फेसबुक मैसेंजर पर मामूली चैटिंग हुई और फिर अगले रोज लड़की ने संतोष को फेसबुक मैसेंजर पर ही वीडियो कॉल किया. उसके बाद न्यूड वीडियो भेजकर ब्लैकमेल किया और 15 हजार रुपये ले लिए.

 गोपालगंज एसपी ने की ये अपील

मामूली चैटिंग के शुरू हुई बातचीत के चौथे दिन युवती ने फोन करके संतोष से 15 हजार रुपये की डिमांड की. उसके बाद पीड़ित परेशान हो गया और थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई. पूरे मामले में गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने मैसेंजर और वीडियो कॉल के साथ फ्रेंड रिक्वेस्ट से बचने की अपील की है. एसपी ने कहा कि ऐसे लोगों का कभी भी सोशल साइट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट ना करें, जिन्हें आप पहचानते और जानते नहीं हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026