परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा प्रखंड के स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को संतरा लदे एक कंटेनर से 40 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त किया, लेकिन चालक समेत शराब धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने ट्रक समेत शराब को कब्जे में ले लिया। मैरवा पुलिस ने पिछले छह माह के अंदर शराब की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस इसे बड़ी उपलब्धि के रूप में देख रही है। शराब उत्तर प्रदेश से दरौली की तरफ जा रही था। गश्त कर रही पुलिस ने अनुग्रहण नगर के निकट नहर पुल पर रोककर चालक से पूछताछ शुरू की। चालक ने बताया ट्रक पर फल लदा है। पुलिस ने कंटेनर की तलाशी लेनी शुरू की तो देखा कि उस में संतरा लदा हुआ है, लेकिन फल को हटाया गया तो अंदर कार्टन में रखा शराब मिला। पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ले रही थी तो उसी दौरान चालक और शराब धंधेबाज भाग निकला। बताया जा रहा है कि ट्रक में 525 कार्टन अंग्रेजी शराब पुलिस ने बरामद किया जिसकी बाजार कीमत करीब 40 लाख बताई जा रही है। ज्ञात हो कि पिछले 6 माह के अंदर मैरवा पुलिस ने 11 हजार लीटर शराब जब्त की है, लेकिन इस ट्रक से बरामद शराब की खेप अबतक बरामद हुईशराब मे सबसे बड़ी खेप बताई जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…