Maharajganj News

अधिवक्ता संघ की बैठक में 21 से हड़ताल पर जाने का निर्णय

परवेज अख्तर/सिवान : मुख्यालय के अधिवक्ता संघ भवन में शुक्रवार को अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ की बैठक अध्यक्ष मुंशी सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। संघ के सचिव अधिवक्ता दिनेश प्रसाद सिंह ने बताया कि सोमवार से सभी अधिवक्ता अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे। हड़ताल की शुरुआत में उस दिन बाजार बंद रहेगा। इसके पूर्व रविवार को शहर में मसाल जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें सभी व्यवसायी एवं हर क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल होंगे। मशाल जुलूस निकालकर लोगों को आंदोलन के प्रति जागरूक किया जाएगा। सचिव ने बताया कि अनुमंडल कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को बाहर कर तालाबंदी कर दिया जाएगा। इसका विरोध करने पर वकील अपनी गिरफ्तारी देंगे। जेल जाने की नौबत आई तो सभी वकील जेल जाने को तैयार हैं। उन्होंने बताया कि जेल से आने के बाद पुनः आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान व्यवहार न्यायालय का उद्घाटन नहीं हुआ तो महाराजगंज में जनप्रतिनिधियों के प्रवेश पर रोक लगा देंगे। सांसद एवं विधायक तक को महाराजगंज में घुसने नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर अधिवक्ता आमोद कुमार भानू, राजकिशोर शर्मा, सुरेंद्र सिंह, जय प्रकाश सिंह, रामसंजय सिंह, पीपी रंजन द्विवेदी, प्रेम नाथ प्रसाद, रवींद्र सिंह, चितरंजन सिंह, अनिल सिंह, उमाकांत यादव, भारत भूषण भास्कर, नीरज सिंह, अजय कुमार सिंह, प्रभात कुमार सिंह, रविकांत उपाध्याय, करुणाकांत सिंह, संजय उपाध्याय, अखिलेंद्र सिंह, राकेश सिंह, कौशल किशोर सिंह, ठाकुर प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024