परवेज अख्तर/सिवान:
जिला अधिवक्ता संघ के जुझारू अधिवक्ता विनय कुमार सिंह का आज प्रातः गोरखपुर में निधन हो गया। विनय जी को घुटने मे तकलिफ़ थी ।उन्होंने गोरखपुर में अपने घुटने का आपरेशन कराया था जो सफल रहा।वे चलने भी लगे थे।घुटने के सफल आपरेशन से बहुत उत्साहित थे, लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था।प्रातः11.30 बजे उनका पार्थिव शरीर संघ भवन परिसर में लाया गया जहां संघ अध्यक्ष पाण्डेय रामेस्वरी प्रसाद,सचिव प्रेम कुमार सिंह और वरीय अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।विनय कुमार सिंह ने 1982 से विधि ब्यवसाय कर रहे थे।उन्होंने जिला अधिवक्ता संघ के कार्यकारिणी के कई अदो को सुशोभित किया। रविवार होने के बावजूद भी विनय कुमार सिंह को सैकड़ो अधिवक्ताओ ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।वे अपने पिछे पत्नी दो पुत्रियां ओर एक पुत्र छोड़ गए है। संघ के पूर्व अध्यक्ष के निधन के शोक से सदस्य अभी उबरे भी नही थे, इसी बीच विनय बाबू की मृतयु ने झकझोर दिया।

सोमवार को प्रातः 11:30 बजे जिला अधिवक्ता संघ में शोक सभा का आयोजन किया जाएगा।शोक सभा की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष पांडेय रामेस्वरी ने किया।विनय बाबू के ब्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए संघ अध्यक्ष ने कहा कि विनय जी ने कभी मूल्यों से समझौता नही किया।वे अत्यंत ही निर्भीक ब्यक्ति थे,उनका आचरण आज के लोगों के लिये अनुकरणीय है।वरीय अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह ने उनकी मृतयु को संघ की भारी क्षति बताया । इस अवसर पर वरीय अधिवक्ता राजेश कुमार सिंह, प्रमोद रंजन,श्रीनिवास सिंह,पूर्व सचिव राजीव रंजन राजू , सुनील कुमार सिंह ,बलराम प्रसाद ,दिनेश कुमार सिंह,कल्पनाथ सिंह,महेश कुमार श्रीवास्तव ,गणेश राम, प्रकाश चंद्र शर्मा,सुरेश शर्मा,संघ कर्मी जवाहर चौधरी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024