Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जमीनी विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, आठ नामजद

  • दो दिसंबर को हुआ था विवाद
  • मृतक की माँ ने कराया आठ को नामजद

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के संठी गांव में दो दिसंबर को जमीनी विवाद में हुई मारपीट में घायल युवक ने शनिवार को इलाज के दौरान पटना दम तोड़ दिया. मौत की सूचना घरवालों को मिलते ही कोहराम मच गया. मामले में मृतक की मां ने आठ लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जाता है कि संठी गांव में जमीन के विवाद में दो पाटीदारों में झड़प गत दो दिसंबर को मारपीट हो गयी थी. जिसमें बुटन साह का 35 वर्षीय पुत्र मैनेजर साह को गंभीर चोट लग गयी थी. जिसको इलाज के लिये परिजन पटना लेकर गये थे. जहां इलाज में दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई. रविवार को सुबह परिजन शव को लेकर थाना पहुंच इस संबंध में मामला दर्ज कराया. मामले में मृतक की मां ध्रुपति देवी ने कुल आठ लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमें धर्मेंद्र साह, जितेंद्र साह, अतवारू साह, बेबी कुमारी, नरेश चौहान, पार्वती देवीख् सुमित्रा देवी और ममता देवी शामिल हैं.

परिजन का रो रो कर बुरा हाल

संठी गांव में जमीनी विवाद में हुई मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा है. मृतक मनेजर साह की पत्नी आशा देवी बार बार रोने से अचेत हो जा रही थी. मृतक के दो पुत्र 10 वर्ष का प्रिंस कुमार व दूसरा पुत्र 8 वर्ष का गोलू कुमार है. बच्चों के करूणक्रंदन से थाना परिसर में मौजूद लोगों की आंखे नम हो गयी. थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि मामले में अरोपितयों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024