Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

युवक का शव मिलने से सनसनी, चर्चाओं का बाजार गर्म

परवेज अख्तर/सिवान : पचपकड़िया बाजार समीप गुरुवार की सुबह जब ग्रामीणों को जैसे ही एक व्यक्ति के शव मिलने की सूचना मिली सभी में सनसनी फैल गई। आनन फानन में सभी घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक के शरीर पर कई तरह के चोट के निशान और रक्त रिसाव को देख ग्रामीणों के बीच तरह तरह की चर्चाएं होने लगीं। इसके बाद जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची उसने मृतक के शरीर की तलाशी ली। तलाशी के क्रम में उसके पास से एक खैनी का डिब्बा बरामद हुआ। वहीं देखते ही देखते काफी संख्या में लोगों की भीड़ घटना स्थल पर एकत्रित हो गई। बाद में पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

दीवाली के दिन जेल से छूट कर आया था शंकर सोनी

2018 में दीवाली के दिन ही शंकर सोनी जेल से छूट कर आया था। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान उसके परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंच कर पोस्टमार्टम के दौरान की,इसके बाद मृतक के परिजनों को शव सौंप दिया गया।

सिर पर थे गहरे चोट के निशान व शरीर के कई हिस्सों से निकल रहा था खून

शंकर के सिर में गहरे चोट के निशान व कई जगहों से खून का रिसाव हो रहा था। ग्रामीणों एवं राहगीरों का कहना था कि मृतक के सिर पर गहरे गोली के निशान के थे तथा उसके साथ-साथ उसके शरीर के अन्य हिस्सों से खून निकल रहा था और पैर में भी चोट के निशान थे,जिससे यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि शंकर की हत्या के पूर्व उसकी पिटाई की गई है और बाद में अपराधियों ने उसे गोली मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ललन कुमार ने बताया कि मृतक के पॉकेट से एक खैनी का डिब्बा बरामद किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026