परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा प्रखंड कार्यालय के समक्ष विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक अमरनाथ यादव ने कहा कि माले के नेतृत्व में गरीबों के हक की लड़ाई तेज होगी। उन्होंने कहा कि चाहे केंद्र की सरकार हो या बिहार में चल रही एनडीए सरकार दोनों गरीबों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीबों को अपने हक की लड़ाई के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के नाम पर शौचालय तो बनवाया गया, लेकिन प्रखंड को ओडिएफ घोषित कर दिए जाने के बावजूद काफी संख्या में आज भी लोगों को शौचालय प्रोत्साहन की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। गरीब मजदूर इस राशि के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों का मजाक उड़ा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुखिया अशोक प्रजापति ने कहा कि राशन केरोसिन समय पर गरीबों को नहीं मिल रहा है। राशन कार्ड के लिए आवेदन जमा करने के दो वर्ष बाद भी राशन कार्ड का वितरण आज तक नहीं किया गया। जन वितरण प्रणाली की व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। उन्होंने कहा कि शिकायत करने के लिए एमओ कार्यालय में मौजूद नहीं मिलते हैं। ओम प्रकाश राम, जीसू अंसारी, मुकेश कुशवाहा, योगेंद्र कुशवाहा, अजय चौहान, बृजेश राम समेत कई ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा ने की। बाद में एक मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह को सौंपा गया।maale karyakarta
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…