परवेज अख्तर/सिवान : अपर जिला न्यायाधीश चतुर्थ रामायण राम की अदालत ने अपराध की योजना बनाते समय पकड़े गए दो अभियुक्तों को कांड का दोषी पाकर 10-10 साल कठोर कारावास दी है। अभियोजन की ओर से बहस करने वाले अपर लोक अभियोजक अच्छे लाल यादव से मिली जानकारी के मुताबिक अदालत ने अभियुक्त राहुल सिंह एवं विवेक सिंह को भादवि की धारा 399 के अंतर्गत 10-10 वर्ष एवं प्रत्येक पर 25 हजार रुपए का आर्थिक दंड तथा भादवि की धारा 402 के अंतर्गत सात-सात वर्ष एवं 25- 25 हजार आर्थिक दंड की सजा दी है। अर्थदंड नहीं देने पर अभियुक्तों को प्रत्येक धाराओं में 6 माह अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी। अदालत ने दूसरे अभियुक्त विवेक सिंह को उपरोक्त सजा के अतिरिक्त आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दोषी पाते हुए 6 वर्ष कारावास एवं 5000 रुपए आर्थिक दंड की सजा दी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…