कटिहार: जिले में सड़क हादसे में एक सार्जेंट मेजर और उनके साले की मौत हो गई है। मृत सार्जेंट का नाम संजय कुमार शर्मा बताया गया है, वह औरंगाबाद में पोस्टेड थे। वहीं उनके साले का नाम मनीष शर्मा बताया गया है।
बताया गया कि सार्जेंट मेजर अपने साले के साथ अपनी साली को देखने के लिए किशनगंज गए हुए थे। जहां से दोनों बाइक पर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर कबीर मठ के पास उनकी बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि सड़क हादसे के बाद बाइक पर दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे. आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पीड़ित को इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुर्सेला ले जाया गया. अस्पताल पहुंचने पर जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
कटिहार पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है. हादसे की जांच शुरू कर दी गई है. घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…