Categories: पटना

जज पर बंदूक ताननेवाले होमगार्ड जवान की हुई मौत, जज साहब के आवास से जख्मी हाल में हुआ था बरामद

पटना: खगड़िया फैमिली कोर्ट के जज राजकुमार सिंह के आवास पर तैनात होमगार्ड जवान बीरेंद्र सिंह की देर रात पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई।बीते सप्ताह जज ने होमगार्ड जवान पर रायफल तानने का आरोप लगाया था, जबकि पुलिस ने होमगार्ड जवान को जख्मी हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। इस संबंध में एसपी अमितेष कुमार ने बताया कि जज राजकुमार सिंह पर उनके स्तर से कार्रवाई के लिए डिस्ट्रिक्ट जज से अनुमोदन मांगा गया था, जो अब तक प्राप्त नहीं हुआ है. जानकारी के मुताबिक खगड़िया के फैमिली कोर्ट के जज ने मुफस्सिल थाना में एक सप्ताह पहले अपने आवास पर तैनात एक सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाया था।

बताया गया था कि जज ने जब अपने आवास के गेट पर किसी संतरी को नहीं देखा, तो वह ड्यूटी में तैनात सिपाही से पूछताछ करने लगे. इसी दौरान बिरेन्द्र सिंह नाम के सिपाही ने जज पर बंदूक तान दी. पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली कि सिपाही ने जज पर बंदूक तान दिया है। मामले में जज राजकुमार सिंह ने होमगार्ड जवान के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026