परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के सिसवन अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी इंद्रवंश राय एवं थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित वाद-विवादों का निपटारा किया गया. अंचलाधिकारी इंद्रवंश राय ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कचनार, ग्यासपुर, बखरी आदि पंचायतों के लोगों द्वारा भूमि संबंधित विवाद के लिए आवेदन दिया गया था. लोगो द्वारा दिए हुए आवेदन के आलोक में शनिवार को दोनों पक्षों को नोटिस भेज कर सिसवन अंचल कार्यालय में उपस्थित होकर अपना अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था.
सिसवन थानाध्यक्ष के माध्यम से चौकीदारों द्वारा नोटिस भेजकर जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए कहा गया था. नोटिस के माध्यम से दोनों पक्षों के लोगों द्वारा आपसी सहमति से चार मामलों का निपटारा किया गया. वहीं कुछ मामले पेचीदा होने के चलते और आपसी सहमति न बन पाने के कारण कोर्ट द्वारा निपटारा करने की भी सलाह लोगों को दी गई. जनता दरबार मे किसी तरह का हो हल्ला नहीं हो इसको लेकर सिसवन थाने की पुलिस तैनात रही. मौके पर अंचल सहायक, राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…