Tarwara Hindi News

जाली नोट बरामदगी मामले में अब तक सात हिरासत में

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर में जाली नोट एवं नोट छापने वाली मशीन के साथ गिरफ्तार अपराधियों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर विभिन्न गांवों से 7 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। सूत्रों की माने तो इसमें भगवानपुर थाने के गजियापुर से दो, सुहपुर से दो तथा गजियापुर बाजार से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जबकि बसंतपुर थाने के बलथरा गांव से एक व्यक्ति को उठाकर लाया गया है। वहीं लगातार हो रही छापेमारी से लोगों में सनसनी है। क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों को कहना है कि जिस तरह से पुलिस छापेमारी कर रही है, उससे यह लगता है कि अभी इस मामले में अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी होगी। वहीं सूत्रों की माने तो इस घटना के उजागर होने के बाद से क्षेत्र के एक से दो गांव के लोग अपने अपने घर को छोड़कर फरार हो गए हैं। र्चा के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति कोई विशेष पढ़े लिखे नहीं हैं। ऐसे में सूत्र यह बताते हैं कि जिसके घर से नोट की बरामदगी हुई है वह बिना प्रशिक्षण के इस तरह नोट की छपाई नहीं कर सकता है।

एएसपी ने शुरू की पूछताछ

महराजगंज के एएसपी संजय कुमार बुधवार को करीब शाम तीन बजे बसंतपुर थाना पहुंचे और गिरफ्तार अपराधियों को एक-एक को बुलाकर पूछताछ कर रहे हैं। समाचार प्रेषण तक पूछताछ जारी रखा। खबर प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी।

भगवानपुर क्षेत्र से कई को लिया हिरासत में

सूत्रों की मानें तो भगवानपुर थाने के चोरमा निवासी अंशु के गिरफ्तारी के बाद कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। सूत्रों का कहना है कि अंशु के पिता की पहुंच कुछ बड़े जनप्रतिनिधियों से हैं। अंशु कुमार से कुछ और युवक जुड़े हुए हैं। एक-दो बाहर भी रहते हैं। लगता है कि दशहरा और दीवाली के मद्देनजर नोटों की स्टॉक की जा रही थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026