Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

एक सप्ताह में दारौंदा में तीसरी शिक्षिका की मौत

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय रंगरौली के सहायक शिक्षिका सीता देवी की मृत्यु बीमारी के चलते हो गई। इसके पहले इसी सप्ताह में शेरही मध्य विद्यालय की शिक्षिका सुनीता देवी तथा हड़सर पश्चिमी मध्य विद्यालय की सहायक शिक्षिका की मौत बीमारियों के चलते हो गई। शिक्षिका सीता देवी की मृत्यु पर प्रधानाध्यापक विजय यादव की अध्यक्षता मे शोक सभा आयोजित की गई जिसमें दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक व्यक्त करनेवाले में बीईओ अजय कुमार, बीआरपी अवधकिशोर प्रसाद, मिथिलेश कुमार, हरिचरण यादव, क्यामुद्दीन अंसारी, समन्वयक विनय कुमार साह, विनय कुमार, जितेंद्र कुमार पांडेय, उमेश कुमार सिंह, रवींद्र कुमार, मनोज कुमार सिंह, शहाबुद्दीन अंसारी, मोहन राम, मणिंद्र कुमार पांडेय आदि शामिल हैं।ने गहरा संवेदना व्यक्त की ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026