परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के खैरवां गांव के महादलित बस्ती में पुलिस ने छापेमारी कर चार कारोबारियों के पास से साढ़े सात लीटर देशी शराब बरामद किया। इस गांव में चोरी छिपे महुआ-मीठा से देशी शराब बनाकर बेचे जाने की गुप्त सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिसबलों के साथ की गई छापेमारी में यह बरामदगी हुयी। छापेमारी की भनक लगते हीं सभी कारोबारी फरार हो गए। तलाशी लेने पर सभी के यहां से कुल साढ़े सात लीटर देशी शराब बरामद हुआ। इसके साथ ही शराब बनाने के लिए रखे गए कच्चा माल(महुआ-मीठा के घोल) को पुलिस ने विनष्ट कर दिया। इस मामले में चार कारोबारियों रामबालक रावत, शंकर रावत, रमेश रावत व राजेश पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…