सीवान नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों को नामित करने के लिए सात नामों की हुई अनुशंसा

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सीवान नगर पालिका आम चुनाव के पश्चात नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के पश्चात अब नगर के नई कामकाज पर निगरानी के लिए एक नई सशक्त स्थाई समिति का गठन करने व इसके लिए सदस्यों को नामित करने की प्रक्रिया की जा रही है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नगर सभापति सेंपी देवी ने बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 की धारा 21 के उप धारा 2 ख के अंतर्गत नगर परिषद के नव निर्वाचित पार्षदों में से चयनित पांच पार्षदों को सशक्त स्थायी समिति का सदस्य नामित करने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय व प्रभारी नगर कार्यपालक पदाधिकारी शहबाज खान से अनुशंसा की है।

इन पार्षदों को किया गया है शामिल :

मिली जानकारी के अनुसार मुख्य पार्षद सेंपी देवी व उप मुख्य पार्षद किरण गुप्ता के अलावा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 के पार्षद संतोष कुमार यादव,वार्ड संख्या पांच की पार्षद शोभा देवी,वार्ड संख्या एक की पार्षद जैदा खातून,वार्ड संख्या चार की पार्षद संगीता देवी व वार्ड संख्या तीन के पार्षद पवन कुमार को नामित करने को लेकर अनुशंसा की गई है।इस संबंध में सभापति ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों का विकास करना ही उनकी प्राथमिकता है। विकास कार्यों में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करनी है।पूरा प्रयास रहेगा कि नगर परिषद में जो भी योजना तैयार हो,वह शहर के विकास के लिए हो। इसलिए सशक्त स्थाई समिति में साफ छवि वाले सदस्यों को शामिल किया गया है।

“साभार दैनिक जागरण”

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026