जिला उर्दू कोषांग के तत्वाधान में भाषण प्रतियोगिता आयोजित

परवेज अख्तर/सिवान: उर्दू भाषी विद्यार्थी प्रोत्साहन राज्य योजना के अंतर्गत जिला उर्दू कोषांग के तत्वाधान में शनिवार को शहर के टाउन हाल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एडीएम जावेद अहसन अंसारी, डीसीएलआर शहबाज खान, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सोहैल अहमद, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक निदेशक राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वज्लित कर भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान सभी संवर्गों के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल 95 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें मैट्रिक/ फोकानिया के 37, इंटर/मौलवी के 31 व स्नातक/आलीम के 27 प्रतिभागी शामिल हैं।

भाषण प्रतियोगिता अलग-अलग तीन वर्ग में आयोजित किया गया। मैट्रिक/ फोकानिया के छात्र- छात्राओं के लिए तालीम की अहमियत व दहेज एक सामाजिक लानत, इंटर /मौलवी के लिए उर्दू जुबान की अहमियत व शराब सभी बुराइयों की जड़ है और स्नातक/आलीम के छात्रों के लिए उर्दू गजल की लोकप्रियता व जल जीवन हरियाली विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया, इसमें बच्चों ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर इस्लामिया पीजी कालेज के मो. शमी अख्तर, विभागाध्यक्ष प्रो. एसरार अहमद, सहायक शिक्षक शमीम तोराबी, मुसहब इमाम, शिक्षिका जैनब नाज सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026