लखनऊ से गाड़ी बुक कर गांव लौट रहे थे यात्री
गोपालगंज: जिले के कटेया थाना क्षेत्र के पंचदेवरी के सिकटिया मठ के पास यात्रियों से भरी बोलेरो पलटने से सात लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. घटना के बाद चालक फरार हो गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी.बताया जाता है कि विदेश से लखनऊ आने के बाद सीवान व मीरगंज के आस-पास के क्षेत्र के सात युवक बोलेरो बुक कर गांव लौट रहे थे. चुनावी सभा के कारण पंचदेवरी बाजार में काफी भीड़ थी.
इस वजह से चालक बोलेरो को सिकटिया की ओर से ले जाने लगा. सिकटिया मठ के पास भोरे-मिश्रौली मुख्यमार्ग पर बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गयी. आस-पास के लोगों ने सभी यात्रियों को बोलेरो से बाहर निकाला तथा घटना की सूचना पुलिस को दी. ग्रामीणों की सहयोग से पुलिस ने सभी घायलों सीवान के जितेंद्र यादव,नागेंद्र राम,मुन्ना प्रसाद,अजहर हुसैन,बृजेश यादव तथा मीरगंज के मो वकील व राजवंशी सिंह को इलाज के बाद दूसरी गाड़ी से घर भेजवा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…