Categories: पटना

सेक्स रैकेट: सोशल मीडिया पर पोर्न फोटो भेजकर ग्राहक से तय होता था रेट, पकड़ी गयी युवती पटना स्थित एक मॉल में करती थी काम

पटना: मुजफ्फरपुर के सर सैयद कॉलोनी में चल रहे सेक्स रैकेट मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पता चला है कि सोशल साइट पर लड़कियों के पोर्न वीडियो और तस्वीरें भेज कर ग्राहकों को फंसाया जाता था। यह कुकृत्य करने वाली कोई और नहीं बल्कि एक महिला ही है। पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है। धंधेबाज महिला किरण अपने पति दिलीप के साथ मिलकर गरीब और मजबूर लड़कियों को फंसाती थी और रुपये का लालच देकर उनकी पोर्न तस्वीरें और वीडियो बना लेती थी। फिर वही वीडियो ग्राहकों को भेज कर रेट तय किया जाता था। फिर उन्हें मुजफ्फरपुर सर सैयद कॉलोनी में बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था। सोमवार की देर रात गिरफ्तार शराब माफिया दीपक और हिरासत में ली गई पटना की युवती से पूछताछ में यह अहम खुलासा हुआ है।

जिस्मफरोशी का वीडियो बेचकर भी धंधेबाज करते थे कमाई

मुजफ्फरपुर पुलिस ने पूर्वी चंपारण के चकिया में भी छापेमारी की है। फिलहाल दिलीप और उसकी पत्नी किरण फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। अहियापुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार रजक ने बताया कि पुलिस अपने बयान पर एफआईआर दर्ज करके इस मामले में करवाई कर रही है। उन्होंने बताया है कि सर सैयद कॉलोनी से पकड़ी गई युवती पटना में एक मॉल में काम करती थी। उसकी एक दोस्त ने पूर्वी चंपारण के चकिया निवासी दिलीप से उसका परिचय कराया था। युवती से पूछताछ के मुताबिक दिलीप और किरण नई लड़कियों की खूब खातिरदारी करते हैं और रुपए का लालच देकर उनसे गलत काम करवाते हैं। बहला-फुसलाकर इसका वीडियो भी बना लिया जाता है और उस वीडियो को बेच कर भी रुपए कमाए जाते हैं।

ग्राहक फिक्स हो जाने पर लड़कियों को बुलाया जाता था

छानबीन में पता चला है कि दिलीप और किरण के संपर्क में बहुत सारी लड़कियां हैं जिनको ग्राहक फिक्स हो जाने के बाद बुलाया जाता है। लड़कियों को इसके एवज में पांच सौ से एर हज़ार रुपये दिया जाता है। बता दें कि सोमवार की रात अहियापुर थाना के सर सैयद कॉलोनी में स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने छापामारी की थी जहां से एक युवती और शराब कारोबारी दीपक को पुलिस ने पकड़ा था। युवती का नाबालिग भाई भी वहीं मौजूद था। मुजफ्फरपुर पुलिस ने दीपक को जेल भेज दिया है जबकि युवती और उसका भाई अभी भी पुलिस हिरासत में हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026