Categories: पटना

सोनागाछी से लड़कियों को बुलाकर चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट….मामले में 2 युवती समेत 15 गिरफ्तार….नेटवर्क में सफेदपोश के भी होने के संकेत…..

पटना: गया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बिहार के बोधगया में गया पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इसमें 13 लोगों की गिरफ़्तारी हुई है. और दो लड़कियों का रेस्क्यू किया गया है. बोधगया थाना क्षेत्र में गेस्ट हाउस में कार्रवाई हुई है. इसमें शराब के दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि इसमें कई सफेदपोश के नाम भी सामने आ रहे हैं।

सभी के मोबाइल और पहचानपत्र जब्त कर लिए गये हैं. इसमें एक तथाकथित पत्रकार की भी गिरफ़्तारी हुई है. पुलिस ने बताया कि अभी दो दिन पहले इस धंधे में लिप्त एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था, जो चीकू बाबा के नाम से जाना जाता था. उसी क्रम में आगे की कार्रवाई में मुकेश नाम का एक लड़का पकड़ा था, जिससे लगातार की जा रही पूछताछ में आज यह सफलता मिली है।

पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले बोधगया थाना क्षेत्र के महिमा गेस्ट हाउस में छापेमारी की गयी तो कुख्यात अपराधी चीकू पांडेय उर्फ चीकू बाबा धर दबोचा गया. उसने कोलकाता के सोनागाछी से दो लडकियों को मंगवाया था. पुलिस ने महिमा गेस्ट हाउस के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया था. गेस्ट हाउस का मैनेजर ही चीकू पांडेय के लिए लड़कियां मंगवाता था. उसके लिए वह कमीशन भी लेता था।

पुलिस ने बताया कि सेक्स रैकेट चलाने के लिए कोलकाता के सोनागाछी से लड़कियों को बुलाया जाता था. पकड़ा गया मनीष नाम का युवक ही इस धंधे का किंगपिन है. उसके मोबाइल पर लगातार मैसेज आ रहे हैं. जिसमें लड़कियों के नंबर और कस्टमर के साथ डील तथा पैसे ट्रांसफर के भी मैसेज हैं।

पकड़े गये आरोपियों में जिले के बेलागंज थाना अंतर्गत ग्राम बेलागंज निवासी सुरेश ठाकुर, झारखंड राज्य के चतरा जिला अंतर्गत हंटरगंज थाना क्षेत्र के राजा कुमार, बोधगया थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव निवासी शुभम कुमार, धंधवा गांव निवासी अब्दुल कलाम, औरंगाबाद जिला के मुफस्सिल थाना के परोरिया गांव निवासी अभिषेक कुमार, टिकारी थाना अंतर्गत बहेला गांव निवासी कृष्णा कुमार पांडे, विष्णुपद थाना क्षेत्र के बंगाली आश्रम मोहल्ला निवासी शुभम कुमार, बड़की डेल्हा मोहल्ला निवासी राजा का नाम शामिल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026