परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली में प्रसिद्ध कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को सरयू नदी में स्नान को ले गुरुवार से श्रद्धालु उमड़ेंगे। वहीं कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर एक माह तक दरौली हाई स्कूल गोदाम परिसर में लगने वाला मेला नहीं लगेगा। सीओ अरविंद प्रसाद सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए अधिक से अधिक लोगों को घर पर हीं स्नान के लिए प्रेरित किया गया है। फिर भी दरौली के पंचमंदिरा घाट पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिए रस्सी व बांस बल्ला से बैरिकेडिंग की गयी है। साथ हीं गोताखोर व मोटरबोट की व्यवस्था की गई है। वहीं शिवाला घाट खतरनाक होने से बांस बल्ला से बंद कर दिया गया है। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सरयू नदी स्नान में घाट पर अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व व उपद्रवियों को बख्शा नहीं जायेगा। घाटों पर स्नान में शान्ति व्यवस्था के लिये काफी संख्या में महिला व पुरुष पुलिस बल की व्यवस्था की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…