परवेज अख्तर/सिवान: इंग्लिश पंचायत के शीतलपुर गांव में दो माह से राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सिसवां गांव के वार्ड तीन के लोग राशन नहीं लेने डीलर श्रीराम के यहां पहुंचे थे। सिसवां के वार्ड तीन के लोग कई दिन से राशन की पर्ची लेकर डीलर की दुकान का चक्कर लगा रहे थे। राशन देने में आना-कानी किये जाने से कार्डधारी नाराज थे। जिला पार्षद रजनीश गोड़ के समझाने व डीलर द्वारा दूसरे दिन राशन दिये जाने के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। सिसवां गांव के वार्ड तीन के लोगों को शीतलपुरा गांव में राशन मिलता है। गांव के अधिकांश कार्डधारी अक्टूबर माह का राशन नहीं मिलने से परेशान हैं। ग्रामीणों ने डीलर द्वारा समय पर राशन नहीं देने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले माह राशन देने के नाम पर कार्डधारियों को पर्चा दिया गया था।
अब दो माह का राशन देने के लिए बुलाकर एक माह का राशन दिया जा रहा है। एक माह का राशन अगले माह देने की बात कही गयी। जिसके बाद ग्रामीण नाराज होकर हंगामा करने लगे। इस दौरान डीलर की गैर मौजूदगी में उसके परिजन कार्डधारी को राशन दे रहे थे। ग्रामीणों ने डीलर के गोदाम में कम राशन होने को लेकर भी सवाल उठाया। मांग के अनुपात में कम राशन को लेकर भी हो हल्ला किया। सिसवां गांव के मुन्ना सिंह ने कहा कि राशन देने को लेकर परेशान किया जा रहा है। इस मामले में बीडीओ से मिलकर लिखित शिकायत करने की बात कही। हंगामा की सूचना पर जिला पार्षद रजनीश गोड़ भी मौके पर पहुंच गये। शिकायत के संबंध में डीलर को अवगत कराया गया। राशन देने में गड़बड़ी के आरोप को गलत बताया। डीलर ने अगले दिन से सभी लाभार्थी को राशन देने का आश्वासन दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…