परवेज अख्तर/सिवान : मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में गुरुवार को राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन से जुड़े आठ मामलों की सुनवाई की गई। विशेष अदालत के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार मिश्र की अदालत में सात मामलों की सुनवाई हुई। वर्ष 2010 में जिला प्रशासन के निर्देश पर छापेमारी के दौरान मो. शहाबुद्दीन के वार्ड संख्या 18 से बरामद मोबाइल, एडॉप्टर आदि से जुड़े मामले में तत्कालीन एमएच नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार राय की गवाही दर्ज हुई। विशेष लोक अभियोजक जय प्रकाश सिंह की उपस्थिति में अशोक कुमार राय का मुख्य परीक्षण हुआ, तत्पश्चात बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन ने उक्त गवाह का जिरह किया।अशोक कुमार अपने मुख्य परीक्षण में प्राथमिकी का समर्थन किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…