परवेज अख्तर/सिवान : शहर में एक बार फिर से चोरों ने पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए नगर थाना क्षेत्र के शेखर सिनेमा समीप राज नारायण मार्केट स्थित एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने बुधवार की रात दुकान के शटर का ताला तोड़ कर करीब ढाई लाख रुपये के मोबाइल, पार्ट्स, एक लैपटॉप व नकद 15 हजार रुपये की चोरी कर ली और आसानी से फरार हो गए। दुकान के मालिक को इसकी जानकारी गुरुवार की सुबह तब लगी, जब वह अपनी दुकान खोलने पहुंचा। उसने तत्काल इसकी सूचना नगर थाना को दी। सूचना देने के एक घंटे बाद पुलिस जांच को पहुंची। मामले में जांच के बाद दुकान मालिक आनंद नगर निवासी राकेश कुमार पांडेय के आवेदन पर अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज किया है। मामले में शो रूम मालिक राकेश ने बताया कि बुधवार की रात्रि में दुकान बंद कर गया था, लेकिन जब गुरुवार की सुबह दुकान खोलने आया तो देखा की मार्केट का मुख्य शटर बंद है लेकिन दुकान के पीछे का शटर तोड़ दिया गया और दुकान में शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया है। इसके बाद मैंने इसकी सूचना नगर थाने को दी। पुलिस की मौजूदगी में जब दुकान का शटर खोला तो देखा कि सभी कीमती नए मोबाइल एवं कीमती पार्ट्स, एक लैपटॉप और दुकान के कैश काउंटर से 15 हजार रुपया नगद सहित ग्राहकों के पुराने मोबाइल जिनका रिपेयरिंग करना था सभी गायब थे। लगभग ढाई लाख की चोरी हुई है। दुकान मालिक ने बताया कि सुबह सात बजे से तीन बजे तक आवेदन देने के लिए थाना का चक्कर लगाते रहा,लेकिन आवेदन
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…