✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले के नौतन थाना क्षेत्र के सीमावर्ती उत्तर प्रदेश स्थित बंकुल घाट पर पुलिस पिकेट सोमवार से एक सेक्शन पुलिस बल के साथ बहाल कर दिया गया. मालूम हो कि आए दिन थाना क्षेत्र के बंकुल घाट के रास्ते सीमावर्ती उत्तर प्रदेश से असामाजिक तत्वों के साथ-साथ शराब की तस्करी की शिकायतें मिलती रही हैं जिसे लेकर ग्रामीण एवं मठ के बीच दहशत बना हुआ था. जिसकी शिकायत ग्रामीणों एवं मठ के पुजारी त्यागी जी महाराज द्वारा प्रशासन से बराबर किया जा रहा था. मालूम हो कि सीमा भर्ती उत्तर प्रदेश के असामाजिक तत्वों द्वारा बीते 4 जनवरी को मठ के महंत के ऊपर दर्जनों की संख्या में नाजायज मजमा बनाकर लाठी डंडा-ईंट पत्थर से हमला कर दिया था.
जिससे मठ के महंत त्यागी महाराज सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. वहीं 8 जनवरी को शराब तस्कर आपस में ही भिड़ गए थे और गोलीबारी कर दहशत कायम कर दिया था. जिसे लेकर सिवान के तेजतर्रार एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने संज्ञान लेते हुए सीमावर्ती बंकुल घाट स्थित पुलिस पिकेट बहाल करने की बात कही थी जो सोमवार से बंकुल घाट स्थित एक सेक्सन पुलिस बल स्थापित कर दिया गया है. जिससे अब असामाजिक तत्व एवं शराब की हो रही तस्करी पर काफी हद तक अंकुश लग सकेगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…