परवेज अख्तर/सिवान : शहर के वीएम हाईस्कूल परिसर में बुधवार को 46 वां जिलास्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्राचार्य सैयद अलाउद्दीन ने किया। प्रदर्शनी में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने जैविक, संसाधन प्रबंधन, कचरा प्रबंधन, संचार व्यवस्था, गणितीय प्रतिदर्भ, अन्य विषय आदि पर प्रदर्शनी तैयार की। प्रदर्शनी के प्रति छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला। इसमें एलपीडीपी उच्च विद्यालय गोरेयाकोठी की छात्रा शिवानी कुमारी की जैविक खेती पर, आरबीडी हाईस्कूल की छात्रा शलेहा की स्वास्थ्य व स्वच्छता पर, काजल चौरसिया की कचरा प्रबंधन पर, हाईस्कूल बड़रम के छात्र आनंद कुमार की संसाधन प्रबंधन पर, हाईस्कूल रामपुर के विड्डु कुमार की गणितीय प्रतिदर्भ पर, वीएम हाईस्कूल के छात्र सत्यम कुमार पांडेय का अतिरिक्त विषय पर आधारित प्रदर्शन बेहतर रही। निर्णायक मंडल में सेवानिवृत शिक्षक युगल किशोर दुबे, विनोद बिहारी, अमितेश आंनद शामिल रहे। आयोजक सह संचालक अर्जुन सिंह मौके पर शामिल रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…