परवेज अख्तर/सिवान : बिहार हैंडबॉल संघ द्वारा भागलपुर के नवगछिया में होने वाले पांचवीं बिहार राज्य बालिका सब जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए सिवान जिला हैंडबॉल संघ की टीम की घोषणा बुधवार को कर दी गई। रूबी को टीम की कमान सौंपी गई है। सिवान हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष इष्टदेव तिवारी, संरक्षक अजय चौहान, सचिव संजय पाठक की मौजूदगी में टीम की घोषणा की गई। जिला सचिव संजय पाठक के मुताबिक खिलाड़ियों का चयन दस दिवसीय आवासीय चयन सह प्रशिक्षण शिविर में प्रदर्शन के आधार पर किया गया। चयनित टीम भागलपुर के नवगछिया के लिए टीम प्रबंधक विवेक कुमार सिंह एवं कोच राधा कुमारी के साथ रवाना हो गई। तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता 14 से 16 दिसंबर तक आयोजित है। इसमें राज्य की लगभग 20 जिले की बालिका टीम भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम में होगा जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। सिवान हैंडबाल टीम में रूबी कुमारी (कप्तान), पायल कुमारी, सोनाली कुमारी, खुश्बू कुमारी, दिपींती पांडेय, अंशु कुमारी, ज्योति कुमारी, चंपा कुमारी, सिंधु कुमारी, निशा कुमारी, निकीता कुमारी एवं शिबू कुमारी शामिल हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…