परवेज अख्तर/सिवान : पुरानी हथकड़ियों से ही बंदियों को हाजत में रखना और पेशी के लिए कचहरी में लाने का खामियाजा अक्सर जिला पुलिस को भुगतना पड़ता है। सोमवार की सुबह भी इसका एक उदाहरण पचरुखी थाना परिसर में देखने को मिला। शराब के नशे में धुत एक नशेड़ी को हंगामा करने के दौरान रविवार की रात पचरुखी थाना ने पकड़ कर हाजत में बंद किया था, लेकिन सोमवार की सुबह शौच के बहाने चौकीदार सहित थाना में मौजूद पदाधिकारियों की आंख में धूल झोंक कर हथकड़ी को सरका लिया और आसानी से फरार हो गया। फरार शराबी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। हालांकि खबर प्रेषण तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात थानाक्षेत्र के गम्हरिया बाजार से शराब के नशे में हंगामा करते हुए एक नशेड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद उसे रविवार की रात हाजत में रखा गया था। सोमवार की सुबह 6 बजे शौच के लिए बरियारपुर निवासी भोला यादव शौचालय गया। शौचालय जाने के क्रम में ही उसने साथ में गए चौकीदार चनु मांझी को धक्का दे दिया और हथकड़ी सरका कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि फरार शराबी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…