परवेज अख्तर/सिवान : जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजपुर मोड़ के पास रघुनाथपुर-दरौली मुख्य सड़क पर रविवार की रात करीब 11 बजे एक अनियंत्रित ट्रक गोलंबर से टकराने के बाद हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज की चारदीवारी तोड़ते हुए कॉलेज के कार्यालय से टकरा कर पलट गया। इससे कॉलेज को करीब ढाई लाख की क्षति पहुंची है। वहीं ट्रक के धक्के से बिजली के दो पोल एवं तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास सोए लोगों की नींद खुल गई और घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। ग्रामीण एवं पुलिस के पहुंचने के पूर्व चालक एवं खलासी घायलावस्था में ही ट्रक छोड़कर फरार हो गए। वहीं दूसरी तरफ ट्रक के धक्के से बिजली का खंभा व तार क्षतिग्रस्त हो गए जिससे करीब आधा दर्जन गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित ठप हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक टकरा कर पुन: जिस दिशा से आ रहा था उसी दिशा में घूम गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू दिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…