Siwan News

भजन-कीर्तन के साथ श्री राणी सती दादी का शरद महोत्सव

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के श्रद्धानंद बाजार सब्जी मंडी में नारायण मंडल द्वारा कराए जा रहे श्रीराणी सती दादी का शरद महोत्सव कार्यक्रम रविवार की शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। यह कार्यक्रम शनिवार की शाम से आरंभ होकर रविवार की रात्रि दादी के भजन कीर्तन के साथ संपन्न हुआ। रविवार को सांसद ओमप्रकाश यादव, हिंदू समाज के युवा नेता अजय सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, नप सभापति सिंधु सिंह के साथ कई जनप्रतिनिधि दादी के पूजा स्थल पहुंचे माथा टेका। नारायण मंडल की सक्रिय सदस्य राजीव कुमार (टिंकू बाबू) ने बताया कि इस बार के कार्यक्रम की खास बात यह रही कि कोलकाता से आए कलाकार ज्योति खन्ना एवं अपूर्वा मिश्रा द्वारा श्रीराणी सती दादीजी की याद में नृत्य नाट्य प्रस्तुत किया गया। जिस पर महिलाएं और बच्चे झूम उठे। दादी युवा परिवार के द्वारा दादी को 56 भोग भी लगाया गया और चुंदरी चढ़ाते हुए सवा मणी प्रसाद का भी भोग लगाया गया। कार्यक्रम की सफलता पर नारायण मंडल ने जिले के लोगो को धन्यवाद देते हुए यह कहा कि आगे भी इसी तरह का सहयोग मिलता रहे ताकि कार्यक्रम को अगले साल इससे भी बेहतर कराया जा सके। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सभी भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर आनंद गोलयान, सुनील अग्रवाल, रवि नंगलिया, आलोक झुनझुनवाला,पप्पू बजाज, अनिल कुमार चौधरी, कृष्णा अग्रवाल,शंकर पंसारी, सुभाष बिजराजिका,डब्बू बिजराजिका सहित दादी युवा परिवार एवं नारायण मंडल के सभी सदस्य मौजूद थे। शहर के श्रद्धानंद बाजार सब्जी मंडी में नारायण मंडल द्वारा कराए जा रहे श्रीराणी सती दादी का शरद महोत्सव कार्यक्रम रविवार की शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। यह कार्यक्रम शनिवार की शाम से आरंभ होकर रविवार की रात्रि दादी के भजन कीर्तन के साथ संपन्न हुआ। रविवार को सांसद ओमप्रकाश यादव, हिंदू समाज के युवा नेता अजय सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, नप सभापति सिंधु सिंह के साथ कई जनप्रतिनिधि दादी के पूजा स्थल पहुंचे माथा टेका। नारायण मंडल की सक्रिय सदस्य राजीव कुमार (टिंकू बाबू) ने बताया कि इस बार के कार्यक्रम की खास बात यह रही कि कोलकाता से आए कलाकार ज्योति खन्ना एवं अपूर्वा मिश्रा द्वारा श्रीराणी सती दादीजी की याद में नृत्य नाट्य प्रस्तुत किया गया। जिस पर महिलाएं और बच्चे झूम उठे। दादी युवा परिवार के द्वारा दादी को 56 भोग भी लगाया गया और चुंदरी चढ़ाते हुए सवा मणी प्रसाद का भी भोग लगाया गया। कार्यक्रम की सफलता पर नारायण मंडल ने जिले के लोगो को धन्यवाद देते हुए यह कहा कि आगे भी इसी तरह का सहयोग मिलता रहे ताकि कार्यक्रम को अगले साल इससे भी बेहतर कराया जा सके। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सभी भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर आनंद गोलयान, सुनील अग्रवाल, रवि नंगलिया, आलोक झुनझुनवाला,पप्पू बजाज, अनिल कुमार चौधरी, कृष्णा अग्रवाल,शंकर पंसारी, सुभाष बिजराजिका,डब्बू बिजराजिका सहित दादी युवा परिवार एवं नारायण मंडल के सभी सदस्य मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026