Barharia Siwan News

कैफ एकेडमी को हरा पप्पू एकेडमी फाइनल पहुंचा

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय खेल मैदान पर चल रहे गांधी मजहरुल हक सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमी फाइनल कैफ एकेडमी सिवान बनाम पप्पू एकेडमी सिवान के बीच खेला गया जिसमें पप्पू एकेडमी ने जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इसका मुकाबला मंगलवार को एयर इंडिया टीम के साथ होगा। टॉस जीतकर पप्पू एकेडमी की टीम पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी कैफ एकेडमी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 122 रन बनाया। जवाब में खेलने उतरी पप्पू एकेडमी की टीम 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 123 रन बना कर चार विकेट से मैच जीत लिया और फाइनल में पहुंच गई। इस मौके पर जाहिद अली, विकास यादव, मो. एहतेशामुल हक सिद्दीकी, पूर्व मुखिया इमाम इरतीज़, नजरे इमाम खान, इश्तेयाक खान, टी अहमद उर्फ पप्पू आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026