Tarwara Hindi News

कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ शुरू

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के बरारी गांव में शतचंडी महायज्ञ और महाकाली के अचल प्राण प्रतिष्ठा को ले वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में रविवार को हाथी-घोड़े एवं बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 1551 कन्या समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा मंदिर परिसर से चलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए सानी बसंतपुर गांव स्थित मनोकामना माई के मंदिर परिसर पहुंची जहां आचार्य अर्जुन मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगाजल भरकर पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ शुरू हुआ। ग्रामीण सुरेश शर्मा ने बताया कि यह महायज्ञ नौ दिनों तक चलेगा, जिसमें जनकपुर से आए कलाकारों द्वारा रामलीला एवं रासलीला का मंचन किया जाएगा। साथ ही अयोध्या से पधारे आचार्यों द्वारा प्रवचन किया जाएगा। कलश यात्रा में सत्येंद्र यादव, ध्रुव शर्मा, रामाशीष यादव, ददन यादव, विक्रमा यादव,दिनेश यादव, शिवनाथ शर्मा, कमलेश यादव, दारोगा यादव,प्रभुनाथ यादव, मंटू यादव, गणेश शर्मा कई गांवों के ग्रामीण शामिल थे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था में जीबी नगर थाना के अवर निरीक्षक शैलेंद्र राय सुरक्षा में दल बल के साथ मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024