परवेज अख्तर/सिवान : जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के पंजवार गांव स्थित प्रभा प्रकाश डिग्री कॉलेज के परिसर में हॉकी बिहार के तत्वावधान में 23 को 9वां राज्यस्तरीय महिला सब जूनियर चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस उद्घाटन जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आयोजन समिति के संयोजक घनश्याम शुक्ल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 12 टीमें भाग लेंगी। 26 मार्च को प्रतियोगिता का फाइनल खेला जाएगा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली 20 खिलाड़ियों को चयनित कर पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान भिन्न-भिन्न जिलों से आए अनुभवी प्रशिक्षकों की टीम द्वारा प्रशिक्षण कैंप का संचालन किया जाएगा। पंजवार स्थित मैरीकॉम स्पोर्ट्स अकेडमी की बालिकाएं आयोजन को लेकर काफी उत्साहित है। इसको ले खुशी, नीशू, मनीषा, नीपू, मोहिनी, रिशु, सपना अपनी टीम के साथ सुबह से ही अभ्यास में लग जा रही हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…