Categories: पटना

वो मेरी आंखों के सामने किसी और की हो गई’, नाराज आशिक ने CM नीतीश पर निकाला गुस्सा, बोला ‘आपको मेरी हाय लगेगी ‘

पटना: बिहार में गर्लफ्रेंड की शादी होने से नाराज एक आशिक ने ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार को खूब खरी खोटी सुनाई हैं. पंकज नाम का युवक अपनी गर्लफ्रेंड की शादी किसी और से होने से इतना आहत है कि उसने सीएम को नाकारा तक कह दिया. पंकज का कहना है कि सीएम नीतीश को उसकी हाय लगेगी. यहां तक कि सीएम को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. पंकज का कहना है कि बेरोजगारी की वजह से ही उसकी शादी उसके साथ नहीं हो सकी.

बातादें कि लॉकडाउन में सीमित शादियों की इजाजत दिए जाने के बाद एक युवक ने ट्वीट कर सीएम नीतीश से मांग की थी कि महामारी के समय में शादियों पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी जाए, अगर वह ऐसा करेंगे तो उसकी गर्लफ्रेंड की 19 मई को होने वाली शादी रुक जाएगी. हालांकि 19 तारीख को लड़की की शादी किसी और से हो गई. जिसके बाद से पंकज काफी आहत है.

‘CM ने नहीं रोकी गर्लफ्रेंड की शादी’

बिहार में फिर से लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया गया है. सीएम नीतीश ने ट्वीट कर ऐलान किया था कि 1 जून तक बिहार में लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया. जिसके बाद पंकज गुप्ता एक बार फिर से सीएम नीतीश पर हमलावर हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सर अपनी नाकामी को छिपाने के लिए ये सब मत कीजिए. पंकज ने कहा कि उन्होंने सीएम ने अपनी गर्लफ्रेंड की शादी रुकवाने की गुहार लगाई थी लेकिन वह इतना भी नहीं कर सके.

‘सीएम होते हुए भी आपसे कुछ नहीं हो पाया’

पंकज ने नीतीश कुमार को खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि उसकी आंखों के सामने उसकी गर्लफ्रेंड की शादी किसी और से हो गई लेकिन उनसे सीएम होते हुए भी कुछ नहीं हो पाया. पहले ट्वीट कर उसने सीएम से कहा था कि,” नीतीश कुमार जी मेरी गर्लफ्रेंड मेरी नहीं हो सकी. हम ग्रेजुएट हैं लेकिन हमारे पास सरकारी नौकरी नहीं और हम बेरोजगार हैं”. मेरी गर्लफ्रेंड के पिता को एक सरकारी जॉब वाला लड़का चाहिए. बस इसी वजह से मैं रिजेक्ट कर दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026