पटना: अररिया जिले के महलगांव थाना क्षेत्र की एक विधवा महिला को डरा-धमकाकर व शादी का झांसा देकर उसके साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया। दस साल पूर्व पति की मौत के बाद विधवा दो बच्चों के साथ सास के पास रहती थी। गांव के मोहम्मद सरवर, मोहम्मद सलीक व मोहम्मद हसनगीर ने आठ माह पूर्व से विधवा के घर आना जाना शुरू किया। इसके बाद उसे वृद्धा पेंशन व आवास योजना दिलाने का भरोसा दिया।
तीनों व्यक्ति ने विधवा से उनका आधार कार्ड भी लिया और कई कागज पर अंगूठा निशान भी लगवा लिया। इसके बाद उसे अक्सर अलग अलग जगह बुला कर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा और कहा कि तीनों में कोई एक व्यक्ति तुमसे शादी कर लेंगे। जब वह सात माह की गर्भवती हो गयी तो तीनों ने शादी से इनकार कर दिया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उनका आवास योजना की राशि भी तीनों ने उठा कर खा गया। अब महिला करीब सात माह की गर्भवती हो गई तो उसने हिम्मत करके अपने ऊपर हो रहे शोषण की शिकायत महिला थाने में की है। इधर महिला थाना पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…