Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

शिव सेना का कार्यकर्ता सम्मेलन कल, तैयारी पूरी

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के ललित बस स्टैंड स्थित पार्टी जोन के सभागार में शुक्रवार को शिव सेना कार्यकर्ताओं की बैठक अनिल कुमार पटेल उर्फ बंटी की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान पटेल ने बताया कि 16 दिसंबर को महादेवा रोड स्थित मैरेज हॉल परिसर में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष कौशलेंद्र शर्मा, महासचिव दिनकर सिंह समेत अन्य संगठन के पदाधिकारी शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी कार्यकर्ता इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जी-जान से लगे हुए हैं। पार्टी के वरीय पदाधिकारियों के स्वागत के लिए शहर में जगह- जगह तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं। साथ ही शहर को पार्टी के होर्डिंग एवं बैनर झंडे से पाट दिया जाएगा। प्रदेश महासचिव विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि जिला स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता को तैयार करने को ले यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बैठक के दौरान पटेल सेवा संघ के जिलाध्यक्ष बासुदेव पटेल और संयोजक अभिनव पटेल ने बताया कि यह गर्व की बात है कि शिव सेना पार्टी ने हमारे समाज से एक लोकसभा प्रत्याशी देने का काम किया है, जिसका सिवान पटेल सेवा संघ आभार व्यक्त करता है और पटेल संघ अनिल सिंह पटेल का समर्थन करता है। इस मौके पर पार्टी जिला प्रमुख उदय प्रकाश सिंह उर्फ मुना पटेल, जिला उपाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष अजय कुमार साह, विवेक विशाल, आर्यन, रौशन, सचिन पटेल सहित सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026