मृतक का फाइल फोटो
परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के तरवारा हाता टोला के एक 25 वर्षीय युवक की दिल्ली के सिकंदराबाद में सड़क दुर्घटना में गुरुवार की देर रात मौत हो गई। मृतक तरवारा हाता टोला निवासी रामा मिश्रा के 25 वर्षीय पुत्र मंतेष कुमार मिश्रा है। घटना के संबंध में दिल्ली में रह रहे मृतक के बड़े भाई राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मंतेष कुछ दिन पूर्व घूमने के लिए आया था। घूमने के दौरान ही सिकंदराबाद में हाइवा गाड़ी बैक हो रही थी, इसी दौरान वह हाइवा की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक का बड़ा भाई राकेश दिल्ली में ठेकेदारी करता है। खबर लिखे जाने तक शव को घर लाने की प्रक्रिया चल रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…